फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita

‘राहगीर पर विश्वास मतलब जान-माल और इज्जत को खतरा’

Fri, 09 Aug 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
aprajita
‘राहगीर पर विश्वास मतलब जान-माल और इज्जत को खतरा’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत गुरुवार को चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में ‘नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण’ के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि मां-बाप हमेशा अपने बच्चों के हित के बारे में सोचते हैं। जो लोग मां-बाप को छोड़कर गैरों पर भरोसा करते हैं, वे लोग हमेशा धोखा खाते हैं और इसके नतीजे भी बुरे होते हैं। सड़क चलते राहगीरों पर भरोसे का मतलब जान, माल और इज्जत को खतरा ही है।
विज्ञापन

गुरुवार को हुए कार्यक्रम में राठौर ने कहा कि आज थानों पर तमाम इस तरह के केस सामने आ रहे हैं, जिसमें लड़कियों के साथ धोखा हो रहा है। उन्हें झूठ बोलकर सपने दिखाए जाते हैं। इससे वह अपने मां-बाप पर विश्वास नहीं करतीं लेकिन बाद में उन्हें पछताने के सिवा कुछ नहीं मिलता। तब तक उनके साथ बहुत बुरा हो चुका होता है। इसलिए किसी अंजान या रहगीर व्यक्ति पर कभी भरोसा नहीं करें। मां-बाप जितना हित कर सकते हैं। उतना कोई नहीं कर सकता। कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने कहा कि छात्राओं की मदद के लिए पुलिस हर समय तैयार है लेकिन इससे खुद जागरूक जरूर रहें, जिससे उनके साथ कोई अत्याचार या उनकी उत्पीड़न नहीं हो सके। तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

महिला थाना एसओ शर्मिला शर्मा ने बताया कि छात्राओं को पुलिस के हेल्पलाइन नंबर जरूर याद रखने चाहिए। उनकी कहां जरूरत पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। पहले तो वो घबराएं नहीं, हिम्मत से काम लें, साथ ही किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करें। शहर में तमाम ऐसे युवक घूम रहे हैं, जो सिर्फ भोलीभाली छात्राओं को निशाना बना रहे हैं। छात्राएं ऐसे युवकों से बच के रहें और अपने परिवार वालों से झूठ न बोलें। वरना कभी भी बड़ी मुसीबत में फंस सकती हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह, भवीश कुमार, वीरपाल सिंह, अमन कुमार, तसब्बर अली, पारुल गुप्ता, शीला देवी, रूबी माजिद, मोनी देवल, लाली पटेल, वर्षा पटेल, हुमा माजिद और तरन्नुम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एसओ ने दिलाई शपथ
- महिला थाना एसओ शर्मिला शर्मा ने छात्राओं को शपथ दिलाई कि हर समय आत्मविश्वास के साथ उनके चेहरे मुस्कराते रहेंगे। वह हर जगह नारी गरिमा को बनाए रखेगीं। कहीं भी उनके पैर नहीं डगमगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed