फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Apply for admission in IGNOU by 14th

Budaun News: इग्नू में प्रवेश के लिए 14 तक करें आवेदन

Mon, 05 Aug 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Apply for admission in IGNOU by 14th
बदायूं। इग्नू में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 14 अगस्त कर दिया गया है। पहले यह 31 जुलाई थी। सत्र 2024 - 25 में बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम में एडमिशन लेने के अभ्यर्थी www.ignou.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं। बीए, बीकॉम में एससी-एसटी के लिए प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन

जिले में राजकीय डिग्री कॉलेज को इग्नू का सेंटर बनाया गया है। केंद्र समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत इग्नू के बहुआयामी पाठ्यक्रमों का लाभ ऑनलाइन लिया जा सकता है। इग्नू अध्ययन केंद्र पर बीए, बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित दो वर्षीय अवधि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एमकॉम विषयों व ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ, एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपीओएफए व छह माह अवधि के बहुआयामी सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी, सीआजी में प्रवेश ले सकते हैं। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा ने बताया कि यहां महाविद्यालय अध्ययन केंद्र पर पांच और जिलों के अध्ययन केंद्रों को संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी उम्र का व्यक्ति ले सकता है प्रवेश
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय है, जो शिक्षा से वंचित अधिकतम आयु सीमा के किसी भी उम्र के व्यक्तियों व रोजगार में व्यस्त रहने वाले व्यक्तियों के लिए शिक्षा प्रदान करने का कार्य करता है। इग्नू के नियमानुसार किसी भी डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा के साथ छह माह अवधि का कोई एक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी किया जा सकता है। बीए व बीकॉम सहित कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क प्रवेश भी ऑनलाइन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed