{"_id":"68d05a1d3ce738ab5a0a99ad","slug":"applications-for-up-board-exams-may-continue-till-26th-number-of-candidates-may-increase-badaun-news-c-123-1-sbly1001-147500-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन 26 तक, बढ़ सकते हैं परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन 26 तक, बढ़ सकते हैं परीक्षार्थी
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
बदायूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में फॉर्म भरने से वंचित रहे गए परीक्षार्थियों को राहत दी है। अब संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं 26 सितंबर तक परीक्षा शुल्क, आवश्यक कागजात और विवरण ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
यूपी बोर्ड की ओर से 27 सितंबर तक संस्था के प्रधान की ओर से छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एक मुश्त में कोषागार में जमा करना होगा। इसके अलावा संस्था प्रधान को कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की बेवसाइट पर ऑनलाइन 30 सितंबर रात 12 बजे तक अपलोड करना पड़ेगा। वहीं, तिथि बढ़ाए जाने से जिले के कई छात्र-छात्राओं को आवेदन का अवसर मिलेगा। जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। शिक्षकों का मानना है कि इससे जनपद में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।
-- -- -- -- --
क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करने होंगे अभिलेख
-आवेदन की तिथि बढ़ाने की वजह से अब क्षेत्रीय कार्यालय में अभिलेख जमा करने की तिथि भी बढ़ा दी गई है। इसके तहत 10 अक्तूबर तक सभी संस्था के प्रमुखों को छात्र-छात्राओं के फोटो सहित अभिलेखों को जमा करना होगा। उसके बाद में अभिलेख जमा नहीं किए जाएंगे।
-- -- -- -- --
वर्जन-
-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं की आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया। ऐसे में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
लालजी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक