{"_id":"6a2460a059a3c5cc36080cca","slug":"application-fee-for-daughters-in-itis-is-now-100-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165630-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आईटीआई में बेटियों के लिए आवेदन शुल्क अब 100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आईटीआई में बेटियों के लिए आवेदन शुल्क अब 100 रुपये
विज्ञापन
बदायूं। औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश लेने वाली बेटियों को नए सत्र से आवेदन करने के लिए निर्धारित शुल्क में राहत दी गई है। इसके तहत सभी वर्गों की बेटियों के लिए 100 रुपये ही आवेदन शुल्क रखा गया है। इससे पहले अलग से कोई भी छूट नहीं दी गई थी।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नए सत्र में उन्हें आवेदन शुल्क में विशेष राहत दी गई है। आईटीआई सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए सभी वर्गों की बालिकाओं को केवल 100 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में वर्ष 2026-27 के प्रवेश के लिए इसी सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) ने नए सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आईटीआई प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय ने बताया कि अभी आवेदन को लेकर कोई तिथि स्पष्ट नहीं की गई है। उम्मीद है जल्द ही एडमिशन को लेकर तिथि का निर्धारण कर दिया जाएगा।