फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   anuradha and priyal got first rank

रंगोली में अनुराधा, दीप सजाओ में प्रियल अव्वल

Thu, 27 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 27 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
anuradha and priyal got first rank
रंगोली में अनुराधा, दीप सजाओ में प्रियल अव्वल 
स्कूल-कॉलेज में बृहस्पतिवार को दीपावली के कार्यक्रम की धूम के साथ छात्र और छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्हें त्योहार का महत्व भी समझाते हुए तेज आवाज के पटाखों से सजग रहने की सलाह दी गई। एपीएम पीजी कॉलेज में रंगोली में अनुराधा और दीप सजाओ प्रतियोगिता में प्रियल माहेश्वरी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

एपीएम पीजी कॉलेज में कार्यक्रम शुरू होने पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने बच्चों को त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि सच्चाई का उजरिया बिखेरने के लिए बच्चों को भी समाज में अहम भूमिका निभानी चाहिए। रंगोली प्रतियोगिता में अनुराधा प्रथम, अपूर्वा द्वितीय और प्रगत ने तृतीय स्थान पाया। दीप सजाओ प्रतियोगिता में प्रियल माहेश्वरी प्रथम, रीनू राठौर द्वितीय और दीक्षा माहेश्वरी को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. एमएसए अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, रामप्रकाश शर्मा, नरेंद्र सिंह और शिशुपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सांईनाथ कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में प्रशिक्षु छात्राओं ने दीप सजाओ प्रतियोगिता में शामिल होकर अपना हुनर दिखाया। उन्होंने पूजा के थाल भी सजाए। निदेशक वीके शर्मा ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। अदिति सिंह प्रथम, तृप्ति गुप्ता द्वितीय, प्राची और प्रतिभा यादव ने तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम प्रभारी नवीन कुमार, रूचि गुप्ता, सुबुही, श्वेता सिंह, व्रिकम सिम्मी, अमित कुमार, अरविंद और जोगेंद्र आदि मौजूद थे। आरके पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंग-बिरंगे कार्ड बनाए। आरव, आइजा, ऐंद्रिय आकिफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। थाल सजाओ में अभिमन्यु और रूद्राक्ष अव्वल रहे। कलश प्रतियोगिता में अखिलेश ने पहला स्थान पाया। प्रबंधक आशीष अग्रवाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू लिटिल एंजिल जूनियर हाईस्कूल में दीपावली के काड बनाकर मोहम्मद शाकिब, दक्षिता, अदिति सागर, साक्षी, निखिल, अनिष्क, दीपांशी, श्रुति और अनुष्का प्रथम, हर्षवर्धन, अनिरूद्घ, सुचि, न्यासा, मोहम्मद फैक, हर्षिता, मान्या मिश्रा, अफसजनाज और सोनी द्वितीय, निष्ठा वर्मा, विधि अग्रवाल, उरुज, अंबिका मित्तल, आराध्या यादव, करीमा सैफी, सौम्या शर्मा, रिवांशी और दिव्यांशी जैन को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्या शशि भार्गव और प्रबंधक ओमशंकर भार्गव ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। मदरशील मेमोरियल अकादमी में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम से समां बांध दिया।  दीप सजाओ और कलश प्रतियोगिता में भी बच्चे जुटे। सीनियर और जूनियर वर्ग के विजेताओं को प्रबंधक नरसिंह थरेजा और रेनू थरेजा ने पुरस्कार वितरित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed