फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल बोलीं : सरदार पटेल देश का गौरव, दिल्ली में भी बने स्मारक

Sun, 31 Oct 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
anupriya Patel
बदायूं में शनिवार को पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करतीं अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक - फोटो : BADAUN
सिलहरी/मूसाझाग (बदायूं)। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार को बदायूं में थीं। उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और फिर बाईपास पर लगी सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत का गौरव हैं। उनके नाम पर दिल्ली में भी स्मारक बनना चाहिए।
विज्ञापन

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रतिमा अनावरण के दौरान कहा कि सरदार पटेल देश की एकता एवं अखंडता के प्रेरणास्रोत हैं। बदायूं में उनकी प्रतिमा की स्थापना कर बड़ा काम किया गया है। दिल्ली में उनका राष्ट्रीय स्मारक जरूर बनना चाहिए। स्मारक के निर्माण से देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्रीयता का बोध होगा।
विज्ञापन

श्रीमती पटेल ने कहा कि उप्र विकास के पथ पर निरंतर प्रगति कर रहा है। हमें विकास एवं रोजगार की इस गति को और तेज करना है। हमें निर्यात के लक्ष्य को 1.21 लाख करोड़ से बढ़ाकर 3 लाख करोड़ करना है। यदि हम इस लक्ष्य को पार कर जाते हैं तो देश के विकास के लिए उप्र का महत्वपूर्ण योगदान होगा और रोजगार के लिए युवाओं को अन्य राज्यों में पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरदार जैसा सोचने व करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष कुलदीप पटेल और संचालन जोगेंद्र सिंह पटेल टीटू ने किया। इस अवसर पर महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम गंगवार, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामलखन पटेल, अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, डॉ. निशा राठौर, महासभा की युवा इकाई क्व प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह पटेल आदि ने भी संबोधित किया।

इसके पहले सखानू में आयोजित पार्टी के सदस्यता समारोह में भी श्रीमती पटेल ने शिरकत की। यहां अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता 2022 के लिए कमर कस लें। हर बूथ पर 15 यूथ की तैनाती कर लें। यहां अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश सचिव नदीम अशरफ, पार्टी के जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद शाक्य, मीडिया सचिव आयुष पटेल, शिवेन्द्र पटेल, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed