{"_id":"68e782d21190492ae402281f","slug":"anti-corruption-team-arrested-vdo-while-taking-bribe-in-budaun-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
Thu, 09 Oct 2025 03:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Oct 2025 03:09 PM IST
सार
बदायूं जिले में एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूर्व सैनिक से राशन की दुकान खोलने के प्रस्ताव पर रिपोर्ट देने के एवज में रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं जिले के आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र में तैनात ग्राम विकास अधिकारी गौरव कुमार को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बिसौली कोतवाली ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला काजी टोला निवासी पूर्व सैनिक सुरेश ने शिकायत की थी कि पिपरिया गांव में राशन की दुकान खोलने के प्रस्ताव पर रिपोर्ट देने के लिए गौरव कुमार ने 25 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में पांच हजार रुपये तय हुए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ग्राम विकास अधिकारी ने सुरेश को मिलने बुलाया। सुरेश की सूचना पर एंटी करप्शन टीम भी पहुंच गई। ग्राम विकास अधिकारी ने सुरेश से पांच हजार रुपये लिए। इसी दौरान टीम ने रंगेहाथ उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन