{"_id":"67a10319682b2f7b5b0f3acd","slug":"answer-sheets-are-being-sent-to-the-examination-centers-badaun-news-c-123-1-sbly1029-133789-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: परीक्षा केंद्रों पर भेजी जा रहीं उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: परीक्षा केंद्रों पर भेजी जा रहीं उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। जिले में आईं साढ़े चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्रों पर भेजा जा रहा है। उत्तर पुस्तिकाएं जीआईसी के कोठार में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखवाई गईं हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा को कराने के लिए 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले के 64 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले में साढ़े चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं को मंगवाया गया है। अब इन उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्रों पर भिजवाना शुरू कर दिया गया है।
डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए कोठार रूम में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है।