फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Another youth drowned at Kachla Ganga ghat

Budaun News: कछला गंगा घाट पर एक और युवक डूबा

Tue, 30 Apr 2024 03:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Another youth drowned at Kachla Ganga ghat
कछला घाट पर विलाप करते कमल के परिजन। संवाद
कछला (बदायूं)। उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला घाट पर सोमवार को एक और युवक गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। उसकी तलाश में जुटे गोताखोर करीब आधा घंटा बाद उसे बाहर निकाल पाए। वैसे उसे यहां मृत बता दिया गया था, फिर भी परिवार वाले उसे कहीं हायर सेंटर ले गए हैं। बाद में पुलिस का उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी कमल उर्फ कुणाल (22) पुत्र बनवारी सोमवार को अपने परिवार के साथ दादी की अस्थियां विसर्जित करने कछला गंगा घाट आया था। बताते हैं कि वह पुल के नीचे गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक युवक गहरे पानी में चला गया। परिवार वालों ने शोर मचाया। गोताखोर उसे बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। करीब आधा घंटा तक गंगा में उसकी खोजबीन चलती रही। तब कहीं उसे बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक युवक अचेत हो चुका था।
विज्ञापन

परिवार वाले उसे जीवित होने की आस में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात कहकर चले गए, लेकिन वह राजकीय मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए थे। उनसे देर शाम तक संपर्क नहीं हो सका। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक को परिवार वाले कहीं लेकर चले गए। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे युवक की सही स्थिति के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा में बहा भरतपुर का युवक भी नहीं मिला
रविवार को कछला गंगा घाट पर राजस्थान के भरतपुर निवासी छवि शंकर (22) भी गहरे पानी में बह गया था। वह अपने दादा की अस्थियां विसर्जित करने आया था। पुल के नीचे स्नान के दौरान वह गंगा में बह गया था। तब से गोताखोर उसे तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed