फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Another death due to fever in Bilhari village

Budaun News: बिलहरी गांव में बुखार से एक और मौत

Sun, 27 Aug 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Another death due to fever in Bilhari village
म्याऊं ब्लॉक के गांव बिलहरी में लगे स्वास्थ्य कैंप में दवा लेते मरीज। संवाद
एक सप्ताह में जा चुकी है पांच लोगों की जान, विभाग की टीमें कर रहीं कैंप
विज्ञापन

शनिवार को डेंगू का एक मरीज मिला, अब तक सात प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर। म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिलहरी में शनिवार को एक और मौत हो गई। एक सप्ताह में बुखार ने पांच लोगों की जान ले ली है। बुखार के कारण गांव में दहशत का माहौल है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग लगातार कैंप लगाकर चेकअप और दवा वितरण कर रहा है।
क्षेत्र के गांव बिलहरी में बुखार बुरी तरह से फैला हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। विगत दिनों एक महिला ग्राम पंचायत सदस्य यास्मीना (45) पत्नी आले नवी, गुलफशा (18) पुत्री इकरार और नवी खान समेत शाहनवाज की मौत हो गई थी। इनमें से कुछ लोगों ने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी, जिसमें उन्हें डेंगू पॉजिटिव बताया गया था। शनिवार को गांव के शाकिब (25) पुत्र अबू तालिब की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, शाकिब को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा भी गांव में तमाम लोग बीमार पड़े हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैप लगाकर लोगों की जांच की और दवाएं बांटी। शनिवार को कुल 120 लोगों को देखा गया। 30 लोगों की मलेरिया तथा 20 लोगों की डेंगू की जांच की गई। इसमें एक को डेंगू पॉजिटिव पाया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. शुशान बनर्जी ने बताया कि अब तक गांव में सात लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रभावित लोगों को दवाएं दी जा रही हैं। टीम लगातार लोगों का इलाज कर रही है।
विज्ञापन

------------------
सकरी जंगल में भी बुखार का प्रकोप
उझानी। क्षेत्र के गांव सकरीजंगल में भी बुखार के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। गांव निवासी कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्र वीरेश पाल की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इससे पहले बुजुर्ग हसीना, किशोरी दिलवरी और बुजुर्ग सुलेमान की मौत हो गई थी। इसके अलावा विवाहिता निशा की मौत भी बुखार के कारण हो चुकी है। बुखार के कारण एक के बाद एक हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया और लोगों के सैंपल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मलेरिया के 15 मरीज मिले
- शनिवार को जिले भर में कराई गई जांच में मलेरिया के 15 मरीज पाए गए। पीवी मलेरिया के 11 तथा चार मरीज पीएफ के मिले। इनमें विनावर के गांव सुभानपुर में पांच, बगुलीनगर में दो तथा समरेर ब्लॉक के करीमगंज में चार मरीज पीवी के तथा विनावर के तकीपुर व बगुलीनगर में दो-दो मरीज पीएफ के शामिल रहे। इन गांवों के अलावा दातागंज के बसेला, दहगवां के करिनाबैन, जगत के रायपुर, म्याऊं के मौजमपुर व अंगेसी, सहसवान के वीरसहाय नगला में बुखार के 424 मरीज पाए गए। कुल 517 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। इनमे अलावा जिले के हेल्थ एवे वेलनेस सेंटरों पर भी जांच के दौरान 725 मरीज बुखार के और मिले। सभी को विभाग द्वारा दवाओं का वितरण किया गया।

----------------
- बिलहरी में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। वहां टीम को भेजकर इसे दिखवाया जा रहा है। गांव में लगातार विभाग की टीम कैंप कर रही है। लोगों की जांच करके उन्हें दवाओं का वितरण किया जा रहा है।
डॉ. विनेश कुमार, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed