{"_id":"675dd2884111773e000d3a74","slug":"another-accused-arrested-in-pharmacist-murder-case-badaun-news-c-123-1-bdn1007-131009-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फार्मासिस्ट हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फार्मासिस्ट हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं। फार्मासिस्ट शाकिर हत्याकांड में पुलिस ने हद ही कर दी है। कब किसको पकड़ ले, किसको छोड़ दे, कुछ नहीं कह सकते। पिछले दिनों पुलिस ने दावा किया था कि सारे आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब पुलिस ने एक और युवक को पकड़कर हत्याकांड में जेल भेजा है। वहीं पुलिस अभी भी फार्मासिस्ट शाकिर का शव बरामद नहीं कर सकी है।
मोहल्ला कबूलपुरा निवासी शाकिर अली जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट थे। 15 अक्तूबर को फार्मासिस्ट का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने दस दिन पूर्व घटना का खुलासा करते हुए कहा था कि शाकिर का अपहरण करके आरोपी सहसवान ले गए थे, जहां उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि शव पुलिस को अब तक नहीं मिला है।
इस मामले में पुलिस ने छह नवंबर को शाहिद अली, आरिश चौधरी और नाजमा को गिरफ्तार कर अपहरण के आरोप में जेल भेज दिया था। 26 नवंबर को सुल्तान, मुनाजिर निवासी गांव भवानीपुर खैरू थाना सहसवान, जोगेन्द्र यादव, शौकीन मलिक निवासी दहगवां थाना जरीफरनगर को गिरफ्तार करके बताया था कि फार्मासिस्ट की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया। हत्या जमीन के लिए की गई थी।
विज्ञापन
अब पुलिस ने शनिवार को दहगवां निवासी शाकिब को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने कत्ल करने वाले चार आरोपियों को शाहिद अली से मिलवाया था। शाहिद ने ही सुपारी लेकर अन्य आरोपियों से साथ मिलकर फार्मासिस्ट की हत्या की थी। शाकिब को पुलिस ने 120 बी का आरोपी बनाकर अब जेल भेजा है।