फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Another accident on the highway due to mismanagement, the driver died due to overturning of the roadways bus

हाईवे पर बदइंतजामी से फिर हादसा, रोडवेज बस पलटने से ड्राइवर की मौत

Wed, 04 Aug 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Another accident on the highway due to mismanagement, the driver died due to overturning of the roadways bus
सहसवान (बदायूं)। बदायूं-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण में व्यापक स्तर पर बदइंतजामी देखने को मिल रही है। नतीजा यह है कि लगातार हाईवे पर हादसे हो रहे हैं। मंगलवार सुबह सालिग नगला के नजदीक हाईवे पर पड़े मिट्टी के ढेर को बचाने के चक्कर बदायूं डिपो की रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें ड्राइवर की बस से दबकर मौत हो गई। जबकि कंडक्टर समेत कुछ यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। बाद में ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार तड़के पांच बजे हुआ। उस दौरान बदायूं डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से बदायूं जा रही थी। बस में करीब छह-सात सवारियां बैठी थीं। बस को शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी पंकज पाठक (30) पुत्र राम महेश चला रहे थे। जबकि कंडक्टर उसवा निवासी नीरज सवार थे। बस बदायूं-मेरठ हाईवे पर ग्राम सालिग नगला के नजदीक पहुंची थी। यहां हाईवे पर जगह-जगह मिट्टी व बजरी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

कंडक्टर के मुताबिक ड्राइवर को अचानक सामने मिट्टी का ढेर दिखाई दिया। इससे उसने ढेर बचाने की कोशिश की लेकिन उससे बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई। इससे ड्राइवर निकलकर बस के नीचे जा गिरा और उसकी बस से ही दबकर मौत हो गई। जबकि कंडक्टर समेत यात्रियों को मामूली चोटें आईं। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला। यात्रियों को कम चोटें आईं थीं। इससे वह मौके से ही अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए। बाद में पुलिस ने ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। फिर जेसीबी मंगाकर बस को सीधा कराया गया। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले इसी जगह पलटने से बची थी बस
कुछ दिन पहले इसी जगह एक प्राइवेट बस पलटने से बाल-बाल बच गई थी। ये बस बिल्सी से बरात वापस लेकर बुलंदशहर जा रही थी। तभी हाईवे पर पड़े मिट्टी के ढेर से जा टकराई। उसमें बस पलटने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed