फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Announced an indefinite strike from March

दो मार्च से बेमियादी हड़ताल का एलान

Fri, 26 Feb 2016 08:14 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 26 Feb 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
Announced an indefinite strike from March
ग्रेड-पे 4800 की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा किया जा रहा आंदोलन आज नौवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान दो मार्च से बेमियादी हड़ताल का एलान किया गया।
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निरीक्षण भवन में आहूत बैठक में महासंघ अध्यक्ष एके मिश्र ने कहा कि सभी जूनियर्स इंजीनियर्स कार्य बहिष्कार कर रहे हैं,  कोई भी जूनियर्स इंजीनियर्स किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कर रहा है। जबकि कुछ ठेकेदार यह कहकर भ्रम फैला रहे हैं कि जूनियर इंजीनियर्स जबरदस्ती कार्य बंद करा रहे हैं। डिप्लोमा इंजीनियर्स स्वयं कार्य बहिष्कार पर हैं। इस दौरान किए गए कार्य की गुणवत्ता नियंत्रण और भुगतान  की जिम्मेदारी जूनियर इंजीनिसयर्स की नहीं होगी। जो अधिकारी कार्य करा रहे हैं, वही उसके भुगतान के जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जिला सचिव, इंजीनियर राजवीर सिंह ने कहा कि कि सरकार की ओर से 4800 ग्रेड-पे  शासनादेश जारी न होने पर दो मार्च से प्रदेश स्तर पर हड़ताल की जाएगी। नगर पालिका परिषद के इंजीनियर राजीव शर्मा ने कहा कि  शासनादेशों का उल्लंघन करते हुए कुछ अन्य विभागों के जूनियर्स इंजीनियर्स  अवैध रूप से नगर पालिका और डूडा में कार्य कर रहे हैं,जबकि नगर पालिका और  निकायों में वर्तमान में छह जूनियर इंजीनियर्स कार्यरत हैं। बैठक में  इंजीनियर यादराम गंगवार, पिंटू मौर्या, अनिल शर्मा, सुनील वर्मा, वीवी सिंह, नेपाली बाबू, एमसी पांडेय, सीपी सिंह आदि थे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed