फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   annocement of the protesh by the diploma engineer mahasangh

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया आंदोलन का एलान

Fri, 05 Feb 2016 08:07 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 05 Feb 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
annocement of the protesh by the diploma engineer mahasangh
धरनास्थल पर सभा में  जिलाध्यक्ष एके मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार ने अभियंताओं को 4800 ग्रेड पे कर दिया, लेकिन यहां की सरकार कान में तेल डालकर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि अब ये आंदोलन मांग पूरी होने के बाद ही थमेगा। जिला सचिव राजवीर सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंडल अध्यक्ष यादराम गंगवार, विद्युत यांत्रिक इंजीनियर्स संघ के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम, अशोक कुमार, रंजीत कुमार, महाराज सिंह, नितिन स्वरूप, सूरजपाल, सतीश कुमार, नेपाली बाबू, सुजेश कुमार आदि ने कहा कि अभियंता देश के विकास की रीढ़ होते हैं। वह हर मौसम में काम करने को तत्पर रहते हैं। इसके बाद भी उनको उनका जायज हक नहीं मिल पा रहा, जबकि विधायक और सांसद आसानी से अपने भत्तों को मनमाफिक  पारित करा लेते हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मदन मुरारी ने संघ की मांगों का समर्थन किया।  धरना-प्रदर्शन में रामऔतार यादव, डीएस कौशल, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, रामगोपाल, महक सिंह, अनिल शर्मा, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed