फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ankit was the only lamp, Grandmother and Father said God take us away

Budaun News: इकलौता चिराग था अंकित, दादी-बाबा बोले भगवान हमें उठा ले

Sat, 26 Jul 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ankit was the only lamp, Grandmother and Father said God take us away
बदायूं। बरेली के भुता थानाक्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी नरेंद्र की बड़ी बेटी पायल और इकलौता बेटा अंकित था। अंकित हाईस्कूल का छात्र था। हादसे की खबर मिलते ही नरेंद्र अपने पिता शंकरलाल व मां के साथ पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचते ही दहाड़ मारकर जमीन पर गिर गए और पुलिस के सामने हाथ जोड़कर कह रहे थे, मुझे मेरा लाल दिखा दो। पोते की मौत के गम में बेसुध हुए बाबा और दादी की आंखों से आंसू की धार बह रही थी। इसे देख पुलिस कर्मियों की भी आंखें नम हो गई। दादी और बाबा बार-बार यहीं बोल रहीं थी कि हाय मेरा लाल, भगवान मुझे उठा लो। मेरे लाल के साथ क्या हुआ। मुझे उसे दिखा दो। महादेव तूने यह क्या किया। अब हमें भी उठा लो। हमारा एक ही लाल था, उसके बिना हमारा क्या होगा। पुलिस कर्मियों ने उन्हें बार-बार ढांढस बंधाया। अंकित के पिता और दादी-बाबा एक दूसरे से लिपटकर रोते बिलखते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed