फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Animal trader kills himself with bike key

मचा लूट का शोर.. पुलिस पहुंची तो सामने आया कर्जदारों से बचने को ड्रामा

Tue, 27 Sep 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:01 AM IST
सार

सोमवार दोपहर करीब दो बजे उसने फोन कर बताया कि सकरीजंगल रोड पर कोतवाली क्षेत्र में गांव बेनीलगना के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे 3.55 लाख रुपये लूट लिए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पुलिस के जरिये इलाके की घेराबंदी भी कराई, लेकिन आसपास खेतों पर काम रहे लोगों ने भी घटना के बारे में अनभिता जताई। कर्जदारों से बचने के लिए उसने बाइक की चाबी से पहले खुदको लहूलुहान किया, फिर लूट का शोर मचाया।

विज्ञापन
Animal trader kills himself with bike key
उझानी में पशु व्यापारी ताहिर मियां से पूछताछ करते एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

उझानी (बदायूं)। कादरचौक क्षेत्र के पशु व्यापारी ताहिर मियां से 3.55 लाख रुपये की लूट के शोर ने कोतवाली पुलिस को बेचैन कर दिया। उसने बाइक सवार तीन बदमाश बताकर पुलिस व घरवालों को कॉल की। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने पशु व्यापारी से पूछताछ की तो बताया कि कर्जदारों से बचने के लिए उसने पहले खुद को बाइक की चाबी से गोदा फिर शोर मचाया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव नगला डंबर निवासी ताहिर मियां पशुओं की खरीद-फरोख्त करता है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे उसने फोन कर बताया कि सकरीजंगल रोड पर कोतवाली क्षेत्र में गांव बेनीलगना के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे 3.55 लाख रुपये लूट लिए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पुलिस के जरिये इलाके की घेराबंदी भी कराई, लेकिन आसपास खेतों पर काम रहे लोगों ने भी घटना के बारे में अनभिता जताई।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और ताहिर का भाई समेत परिवार के लोग भी आ गए। एसपी सिटी ने भी ताहिर से पूछताछ की तो उसने अपनी कमर और बाएं हाथ में चोट के निशान भी दिखाए। परिजनों से रकम के बारे में जानकारी की गई। ताहिर ने सहसवान के जिस व्यक्ति से रुपये लेकर आने की बात कही, उससे फोन पर पूछा गया तो उसने रुपयों की जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताहिर के मुताबिक उस पर गांव समेत आसपास के लोगों का कर्ज है। कर्जदारों से बचने के लिए उसने बाइक की चाबी से पहले खुदको लहूलुहान किया, फिर लूट का शोर मचाया। एसपी सिटी ने बताया कि ताहिर के खिलाफ झूठी सूचना देने के मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed