फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Animal smuggler carrying a reward of 25 thousand rupees arrested in police encounter, sent to jail by court

Budaun News: 25 हजार का इनामी पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Sat, 08 Nov 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler carrying a reward of 25 thousand rupees arrested in police encounter, sent to jail by court
मुठभेड़ की जानकारी देते सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय व अन्य । स्रोत-पुलिस
बदायूं। कुंवरगांव पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह 25 हजार के इनामी पशु तस्कर सरताज को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली तस्कर के दाएं पैर में लगने से वह घायल हो गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, दो खाली खोखा व पशु तस्करी के उपकरण बरामद हुए हैं। घायल काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस मौके से भागे शिब्ते, नबाशे और बबलू की तलाश कर रही है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पांच नवंबर की रात खासपुर के जंगल में एक गोवंश चोरी कर उसका वध कर तस्कर मांस ले गए और अवशेष ईख के खेत में छोड़कर चले गए। इसी को लेकर पुलिस सुबह के समय क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग खासपुर करौतिया के जंगल की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस खासपुर चौराहे के पास पहुंची। टीम ने देखा कि चार लोग आ रहे हैं। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिससे गोली तस्कर के पैर में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान तीन अन्य तस्कर शिब्ते, नबाशे और बबलू भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दिगुरैया निवासी सरताज पुत्र खुर्शीद उर्फ कय्यूम सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में भी वांछित चल रहा था। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। दो दिन पहले ही थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में आरोपी ने गोकशी की घटना को अंजाम दे दिया। उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में तस्कर सरताज ने बताया कि हम लोग आवारा गोवंश को मारकर मांस बेचकर लाभ कमाते आ रहे हैं। सिविल लाइंस में घटना को अंजाम देने के बाद हम लोग बाहर चले गए थे। तीन दिन पहले ही लौटे तो खासपुर गांव से गोवंश चोरी कर ईख के खेत में ले जाकर उसे मार डाला और मांस अपने साथ ले गए।

शुक्रवार की सुबह पशुओं की तलाश में निकले थे कि पुलिस से मुठभेड़ हो गई। घायल सरताज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मौके से भागे शिब्ते, नबाशे और बबलू की पुलिस को तलाश है।

मुठभेड़ की जानकारी देते सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय व अन्य । स्रोत-पुलिस

मुठभेड़ की जानकारी देते सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय व अन्य । स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed