फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Animal skins Full of car fired

पशुओं की खालों से भरी गाड़ी पलटी

Thu, 17 Sep 2015 11:40 PM IST
कुवंरगांव (बदायूं)
कुवंरगांव (बदायूं) Updated Thu, 17 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 मवेशियों की खालों से भरी टाटा 407 वाहन पट्टा टूटने से सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। वाहन में प्रतिबंधित पशुओं की खालें भी शामिल थीं। इससे लोगों में गुस्सा दौड़ गया।
अलापुर से मवेशियों की खालें भरकर टाटा 407 वाहन बिलारी के लिए चला था। कुंवरगांव में पुलिया के पास पट्टा टूटने से वाहन खाई में पलट गया। लोगों ने देखा कि इसमें खालें भरी  हुई हैं। मौके पर पहुंची  पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। क्रेन से वाहन को निकलवाया गया।  इसमें 250 खालें थीं। जांच पड़ताल में चालक ने कागजात दिखाए। तो पता लगा कि वैध तरीके से खाल ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने टाटा 407  हिरासत में ले ली है। हालांकि खालें दूसरे वाहन में भरकर भेज दी गईं।
विज्ञापन

----
जांच  पड़ताल में पाया गया कि खालें मुर्दा मवेशियों की थीं। वाहन चालक ने सभी  कागजात भी दिखाए हैं। फिलहाल वाहन पुलिस के कब्जे में है। खालें दूसरे वाहन  से भेज दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेराज अली, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed