फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   animal

कोट रतनपुर गांव में भी कई गोवंश में लंपी वायरस के लक्षण मिले

Thu, 25 Aug 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
animal
बिसौली में लंपी वायरस के संदिग्ध गोवंश को देखने के बाद सीवीओ ने पशु डॉक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। - फोटो : BADAUN
बदायूं/ बिसौली। मंगलवार को जहां बिसौली नगर में लंपी वायरस का एक संदिग्ध मिला था, वहीं बुधवार को बिसौली क्षेत्र के गांव कोट रतनपुर में कई गोवंश इस बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पशुपालन विभाग को दी है। सूचना पर अधिकारियों ने विभागीय टीमें वहां भेजी हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में लंपी वायरस का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है। जहां मंगलवार को बिसौली नगर में एक गोवंश लंपी वायरस का संदिग्ध मिला था। वहीं बुधवार को क्षेत्र के गांव कोट रतनपुर में कई गोवंश के इस बीमारी से ग्रस्त होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से गोवंश में इस प्रकार के लक्षण दिखाई दिए हैं। इसके बाद में गांव में इनका इलाज कराया जा रहा है, लेकिन कोई फायदा नहीं मिल रहा है। ऐसे में बुधवार को गोवंश की संख्या बढ़ती देख लोगों ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में बताया।
विज्ञापन

सीवीओ एके जादौन ने बताया कि देर शाम सूचना मिलने पर टीम को गांव भेजा हैं। वहां पर जो पशु संदिग्ध मिलेंगे उनके सैंपल भी लिए जाएंगे।
-
नौ गोवंश के आईवीआरआई भेजे सैंपल
पशुपालन विभाग की टीम ने मंगलवार को मिली गाय के ब्लड और सीरम का सैंपल लेकर आईवीआरआई भेजा था। बुधवार को बिसौली की तीन गोशालाओं से भी गायों के सैंपल लिए है और जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि विभाग का कहना है कि जल्द ही इनकी रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गोशालाओं को कराया गया सैनिटाइज
लंपी वायरस के संदिग्ध मिलने के बाद में डीएम दीपा रंजन ने जिले भर की सभी गोशालाओं में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी गोशाला संचालकों से सैनिटाइजेशन व फॉगिंग होने के बाद में प्रमाण पत्र भी लिया जाए, ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि गोशाला में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग की गई है।

-
पशुओं के आवागमन रोकने को लगाए गए बैरियर, नहीं लगेंगे नखासा
शासन से निर्देशों के क्रम डीएम दीपा रंजन ने कहा है कि जिले से बाहर कोई भी पशु नहीं जाएगा और न ही किसे जनपद और राज्य से जिले में पशु आएंगे। जिले में किसी भी प्रकार का पशु मेला (नखासा) नहीं लगाया जाएगा। बदायूं से संभल, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद की सीमाएं जुड़ती हैं ऐसे में पशुपालन विभाग द्वारा फैजगंज बेहटा, वजीरगंज, जरीफनगर, दातागंज, उसावां, बिनावर व कुंवरगांव आदि में बैरियर लगाकर चेकिंग शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed