फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Angry traders sat on strike due to purchase of wheat outside the market

Budaun News: मंडी के बाहर गेहूं खरीद होने से नाराज व्यापारी धरने पर बैठे

Sat, 15 Apr 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Angry traders sat on strike due to purchase of wheat outside the market
वजीरगंज में धरने पर बैठे व्यापारी। संवाद
वजीरगंज। मंडी समिति के कर्मचारियों की मिलीभगत से मंडी के बाहर गेहूं की खरीद होने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी। वह धरना देकर प्रदर्शन करने लगे। इस पर मंडी सचिव ने बाहर खरीद बंद कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया मगर आगे खरीद होने पर व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी परिसर से बाहर गेंहू खरीद होने पर गुस्साए व्यापारी नारेबाजी करते हुए सचिव कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि मंडी समिति के कुछ कर्मचारियों की सांठगांठ से बाहर खुदरा व्यापारी कांटा लगाकर गेंहू खरीद रहे हैं। इस वजह से किसान मंडी तक पहुंच ही नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान सचिव वहां मौजूद नहीं थे। धरना प्रदर्शन देख कर्मचारियों ने मंडी सचिव प्रभात यादव को सूचना दी। सचिव ने फोन पर ही व्यापारियों से बात कर उन्हें मंडी के बाहर हो रही खरीद पर रोक लगाने का आश्वासन दिया। तब व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया, मगर इस पर रोक न लगने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुनील शर्मा, विमलेश कुमार, चंद्रप्रकाश गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, तपन वार्ष्णेय, अनिल कुमार वार्ष्णेय, ओम सरन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed