फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Angry farmers protesting, picketing

आक्रोशित किसानों की नारेबाजी, धरना दिया

Tue, 21 Feb 2017 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 21 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers protesting, picketing
आक्रोशित किसानों की नारेबाजी, धरना दिया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
-एक मार्च को कानपुर में करेंगे आंदोलन
भूमि अधिग्रहण मामले में हमीरपुर के जिलाध्यक्ष पर की गई पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही एक मार्च को होने वाले आंदोलन के लिए कानपुर कूच करने का ऐलान किया।

बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि कानपुर में हमीरपुर के जिलाध्यक्ष निरंजन राजपूत किसानों की भूमि अधिग्रहण की लड़ाई लड़ रहे थे। गत जनवरी माह में उन्हें गिरफ्तार करके न सिर्फ जेल भेजा गया, बल्कि उनके साथ बदसलूकी की गई। इससे पूरे प्रदेश के किसानों में उबाल है। भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि अन्नदाताओं के साथ अपने हक की लड़ाई लड़ने पर जो सुलूक उत्तर प्रदेश शासन के इशारे पर किया गया, उसका बदला उसी तर्ज पर लिया जाएगा। 28 फरवरी को ट्रेनों से किसान कानपुर के लिए रवाना होंगे। जिला महासचिव रामाशंकर शंखधार ने कहा कि अब किसान चुप नहीं बैठेगा, कानपुर की घटना की गूंज पूरे हिंदुस्तान में गूंजेगी। चौधरी सौदान सिंह ने भी विचार रखे। एक घंटे तक धरना प्रदर्शन करने के बाद किसानों ने डीआरओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में रेल प्रशासन से ट्रेनों के संचालन की मांग भी की गई। धरने में कहलन मियां, नूरउद्दीन, नरेंद्र सक्सेना, साबिर, बाबू खां, रईस अहमद, आरिफ गाजी, शिवदयाल सागर, हारून गौस, शिवदयाल सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed