फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Angered by the waterlogging in Gurai, the villagers blocked the Badaun-Bilsi road

Budaun News: गुराई में जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने बदायूं-बिल्सी रोड पर लगाया जाम

Thu, 18 May 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Angered by the waterlogging in Gurai, the villagers blocked the Badaun-Bilsi road
बदायूं बिल्सी रोड पर गुराई गांव के पास जाम लगाऐ खड़े ग्रामीण। संवाद
- एक घंटे की मशक्कत के बाद माने ग्रामीण
विज्ञापन

- समस्या निदान के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे गुराई गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह बदायूं-बिल्सी रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एक घंटे बाद ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
उझानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुराई में काफी समय से जलभराव की समस्या चली आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां बिना बारिश हुए ही पूरे साल जलभराव की स्थिति रहती है। वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक जलभराव से निजात नहीं मिली। दो माह पहले भी ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय आकर इसकी शिकायत की थी। बावजूद इसके समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर के अधिकारी भी कई बार शिकायतें करने के बावजूद गांव में नहीं आए हैं। हालात यह हैं कि लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे भी इस जलभराव से होकर गुजर रहे हैं। फिर भी जिला प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इन्हीं सब बातों से आजिज आकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह कटे हुए पेड़ आदि डालकर बदायूं-बिल्सी रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर वाहनों की लाइनें लगने से मौके पर यूपी 112 पुलिस पहुंच गई। बाद में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी आ गए। उन्होंने सभी ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया। करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा था। जाम खुलने के बाद सभी ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed