{"_id":"57e18a324f1c1b1539a829c9","slug":"anger-on-the-streets-of-pakistan-burnt-effigies-down-with-slogans-of","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़कों पर आक्रोश, पाकिस्तान का पुतला फूंका, मुर्दाबाद के नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर आक्रोश, पाकिस्तान का पुतला फूंका, मुर्दाबाद के नारे लगाए
ब्यूरो /बदायूं
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी में हुए आंतकी हमले से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को भी सड़कों पर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला व झंडा फूंका। कुत्ते के गले में नवाज शरीफ की फोटो व झंडा पहनाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देने की मांग की। साथ ही हमले में शहीद हुए सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उड़ी में हुए हमले को कायराना बताया। कहा इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस मौके पर सुयोग्य कुमार गुप्ता, दिलीप गुप्ता, वीएन शर्मा, सुक्रीत कुमार, अंकित सक्सेना, कुमार आशीष, सुधींद्र शर्मा सोनी, श्याम दिवाकर आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने कुत्ते पर नवाज शरीफ का फोटो लटकाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। झंडे व पुतले को आग के हवाले किया। वहीं मथुरिया चौक पर भी प्रदर्शन करते हुए नवाज शरीफ का पुतला फूंका। आनंद मथुरिया, पंकज शर्मा, सुनील जोशी, बाबू राम प्रजापति ने मन की बात नहीं, बंदूक की बात करने के लिए कहा। रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें विपिन, मुनेंद्र, कुलदीप, संजय आदि मौजूद रहे। उधर, चमन कश्यप ने कहा कि देश की सुरक्षा पर राजनीति नहीं निर्णय की जरूरत है। मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों ने कैंडिल मार्च निकाला। गांधी पार्क में शोक सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बदायूं सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कायरता पूर्ण घटना की निंदा की। तथा मां भारती के शहीद हुए वीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नौजवान एकता मंच के कार्यकर्ताओं व शहर के युवाओं शिवम पटेल, जितेंद्र पटेल, भोला, गोविंद, लवलेश आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।