फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anger expressed over objectionable remarks on Brahmin community

Budaun News: ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जताया रोष

Sat, 29 Nov 2025 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed over objectionable remarks on Brahmin community
एसएसपी को ज्ञापन सौंपते पदा​धिकारी। स्रोत- संगठन - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला स्टाफ से झगड़ता युवक। वीडियो ग्रैफ
बदायूं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 23 नवंबर को एक सम्मेलन के दौरान आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर जिले के ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी शुक्रवार को भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्र हुए और घटना की निंदा करते हुए कड़ा रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


सभा में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय मंत्री अजय मिश्रा तथा मंडल संरक्षक कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय ने कहा कि संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को लक्षित करते हुए दिया गया बयान न केवल असंवैधानिक और भड़काऊ है, बल्कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि उनके विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि उक्त अधिकारी का पहले भी विवादों में घिरने और जेल जाने का इतिहास रहा है। ऐसे में उनके द्वारा दिया गया यह बयान न केवल कर्तव्य का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि राष्ट्रीय सद्भाव, सामाजिक शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए सीधा खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने धर्मशाला से पैदल मार्च करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचकर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नत्थूलाल पाराशरी, वरिष्ठ समाजसेवी रजनी मिश्रा, भाजपा मंडल महामंत्री पंकज शर्मा, अमित पांडेय, पंडित गिरीश शर्मा, अमन मयंक शर्मा, अजय शर्मा, रामावतार मिश्रा, शिवाकांत शर्मा, अमन पाठक, गोविंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।






ब्राह्मण महासभा ने दी देशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी



बदायूं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को बिसौली की कृष्णा कालोनी में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आईएएस संतोष वर्मा के ब्राह्मणों को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने रोष जताया है।



बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने अपने पद की गरिमा को ध्यान में नहीं रखा गया। इससे समूचे ब्राह्मण समुदाय को आघात पहुंचा है। ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। तत्काल प्रभाव से कार्रवाई न होने पर ब्राह्मण महासभा देशभर में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।




युवा ब्राह्मण व शिक्षक नेता पीयूष पाराशरी ने कहा आईएएस अधिकारी के बयान से पूरा ब्राह्मण समाज आहत हैं।इस अवसर पर ओमवीर शर्मा, हरस्वरूप शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, राजकिशोर शुक्ला, अरविंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, अमित शर्मा, प्रवीण शर्मा, जानी बॉबी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित ब्रह्मेंद्र मिश्र शास्त्री व संचालन प्रवेश पाठक ने किया। संवाद

एसएसपी को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी। स्रोत- संगठन

एसएसपी को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी। स्रोत- संगठन- फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला स्टाफ से झगड़ता युवक। वीडियो ग्रैफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed