{"_id":"6855bca81a549d66c403b959","slug":"anger-among-advocates-due-to-non-arrest-of-directors-threat-of-hunger-strike-badaun-news-c-123-1-akb1003-141477-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निदेशकों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश, अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निदेशकों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश, अनशन की चेतावनी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के निदेशकों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं व पीड़ितों में नाराजगी है। अधिवक्ताओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 72 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की है। तय समय पर गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं ने अनशन करने की चेतावनी दी है।
मीरा सराय स्थित एक आवास अमर ज्योति कंपनी लिमिटेड का दफ्तर चल रहा था। इस कंपनी के निदेशक शशिकांत और सूर्यकांत हजारों निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर भाग गए हैं। इस मामले में पुलिस ने अभी तक चार मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी गई। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंह परमार का कहना है कि पुलिस की लचर कार्रवाई की वजह से आरोपी एक मुकदमे में स्टे ले आए हैं। अगर पुलिस ठीक से कार्रवाई करे तो निदेशक गिरफ्त में होंगे। उन्होंने एसडीएम न्यायिक को सीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। इस माध्यम से चेताया कि 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ता मालवीय आवास पर धरने में बैठेंगे।
-- -- --
अमित की याचिका पर अब सुनवाई दो जुलाई को
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के मैनेजर अमित पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई थी। अब दो जुलाई को सुनवाई होगी। इसके साथ ही मामले की पहली एफआईआर कराने वाले असद खान की भी इस मामले में सुनवाई होगी। इसके अलावा प्रदीप जैन ने भी याचिका लगाई है।
विज्ञापन
--
आईजीआरएस की लगी झड़ी
कंपनी निदेशकों की ओर से की गई धोखाधड़ी के मामले में अधिवक्ता से लेकर पीड़ित व्यक्ति लगातार आईजीआरएस कर रहे हैं। एसएसपी कार्यालय में आईजीआरएस देखने वाले पुलिसकर्मी का शिकायतों का निस्तारण करने में पसीना आ जा रहा है। पिछले दो दिन में 20 आईजीआरएस आ चुकी हैं।