{"_id":"67a3b64d594eb41b280b2c8a","slug":"an-unknown-youth-was-murdered-and-his-body-was-thrown-in-the-field-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133859-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अज्ञात युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अज्ञात युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव
विज्ञापन
उझानी में शव मिलने के मौके पर ग्रामीण और पुलिस कर्मी। स्रोत- पुलिस
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हजरतगंज गांव में अज्ञात युवक का शव खेत में मिला है। सूचना पर एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज के पास एक खेत में बुधवार सुबह अज्ञात युवक का शव पड़ा ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने युवक की कहीं दूसरे जगह हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई।
वहीं, आसपास के ग्रामीण और भवानीपुर गांव निवासी खेत मालिक विकास भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाए। पुलिस की फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। काफी प्रयास कराने के बाद भी जब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई है। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने पुलिस की स्वॉट और सर्विलांस टीम को कोतवाली पुलिस की मदद में लगा दिया है। सर्विलांस टीम ने घटनास्थल का बीटीएस उठाकर संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।
धारदार हथियार से हत्या की आशंका
पुलिस के मुताबिक, मृतक की आयु करीब 25 साल है। उसकी गर्दन और हाथों पर धारदार हथियार की चोट के निशान नजर आ रहे हैं। गले पर भी खरोंच के निशान हैं। इसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने किसी धारदार हथियार से युवक की हत्या की है।
सीने पर मर्द और हाथ में गुदा है बंटी
शव के सीने पर मर्द और एक हाथ में बंटी गुदा है। चेहरे पर हल्की दाढ़ी है। शरीर पर हरे रंग की जैकेट और अंदर लाल रंग की गर्म शर्ट और नीले रंग की जींस पहने है। पुलिस को मौके पर ऐसा कोई निशान नहीं मिल सका, जो खेत में हत्या किए जाने की ओर इशारा करता हो। पुलिस को अंदेशा है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव यहां लाकर फेंका गया है।
शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई। स्वॉट और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। - डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी