फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An underpass is being built under the overbridge in the city

Budaun News: शहर में ओवरब्रिज के नीचे बन रहा अंडरपास

Fri, 29 Nov 2024 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
An underpass is being built under the overbridge in the city
रेलवे फाटक पर चल रहा अंडरपास का निर्माण कार्य। संवाद
बदायूं। शहर में ओवरब्रिज के नीचे अब रेल विभाग की ओर से अंडरपास बनाया जाएगा। इसके साथ ही वहां मौजूद रेलवे क्रॉसिंग आने वाले दिनों में पूरी तौर से बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बरेली-बदायूं होते हुए कासगंज तक इलेक्ट्रिक लाइन काफी पहले ही बिछाई जा चुकी है। इसकी वजह से इस रूट पर लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ ही मालगाड़ी की संख्या भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में दिन में कई बार रेलवे क्रॉसिंग बंद करनी पड़ती है। इसकी वजह से रेलवे क्रॉसिंग के पास से निकलने वालों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सभी जगहों पर अंडरपास बनाने का निर्णय लिया था। इसके बाद विभाग की ओर से बदायूं-उसावां रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग को बंद करने का निर्णय लिया गया। विभाग ने रेलवे स्टेशन के पास निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि इसी वित्तीय वर्ष में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता बोले- सुविधा कम, असुविधा ज्यादा होगी
व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि रेलवे को अंडरपास बनाने का काम तुरंत बंद कर देना चाहिए। अंडरपास बनने की वजह से बुजुर्ग, पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी होगी। पांच मीटर की दूरी पार करने के लिए उन्हें करीब 300-400 मीटर अतिरिक्त चलना होगा। वैसे भी जिन्हें आगे जाना होता है वह ओवरब्रिज से ही जाते हैं। वहीं बारिश के दिनों में अन्य अंडरपास की तरह जलभराव होने से परेशानी के दौर से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed