{"_id":"694edd5fe6c2c0b57d0a6c08","slug":"an-investigation-team-will-be-formed-in-the-case-of-a-paramedical-student-who-was-threatened-with-burning-alive-badaun-news-c-123-1-sbly1018-153671-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पैरामेडिकल छात्र को जिंदा जलाने की धमकी देने के मामले में बनेगी जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पैरामेडिकल छात्र को जिंदा जलाने की धमकी देने के मामले में बनेगी जांच टीम
Sat, 27 Dec 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। पैरामेडिकल के तीनों छात्रों पर अभी और भी कार्रवाई होने की संभावना है। प्राचार्य ने टीम बनाकर जांच कराने की बात कही है। जांच रिपोर्ट के बाद आरोपी छात्रों को कॉलेज से बर्खास्त किया जा सकता है। फिलहाल उनको प्राचार्य ने निलंबित कर दिया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे पैरामेडिकल छात्र मुकेश के साथ बुधवार को तीन गैर समुदाय के सहपाठियों ने मारपीट कर दी थी। आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए जिंदा जलाने की धमकी दी थी।
फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव सुजयातपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल डिप्लोमा कर रहे हैं। उनका कहना है कि कॉलेज में उनके साथ पढ़ने वाले नजरउद्दीन, नोमान खान व अफनान आए दिन उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं। 23 दिसंबर को कॉलेज परिसर में तीनों ने उनके साथ मारपीट की और बांग्लादेश में हुए कांड जैसा हाल करने की धमकी दी। छात्र का कहना है कि शिकायत करने पर कॉलेज प्राचार्य ने आरोपियों से माफीनामा तो लिखवा लिया, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। कॉलेज से उनको निलंबित कर दिया गया है। अब उनपर कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
कोट,
विभागीय जांच के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अरुण कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं