{"_id":"695ff769610c50d9c3033c74","slug":"an-fir-has-been-filed-against-four-people-for-picking-up-and-throwing-a-young-girl-badaun-news-c-123-1-sbly1035-154531-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मासूम बच्ची को उठाकर पटकने में चार लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मासूम बच्ची को उठाकर पटकने में चार लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
उझानी। गांव भैंसोरा में ननिहाल आई चार साल की मासूम बच्ची को रंजिशन उठाकर पटकने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल मासूम का मेडिकल भी कराया है।
घटना बुधवार सुबह की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा निवासी जुगेंद्र सिंह की चार साल की मासूम धेवती अनुष्का करीब डेढ़ महीना पहले अपनी मां रेनू के साथ ननिहाल आई थी। जुगेंद्र की गांव के ही कुंवरपाल से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। आरोप है कि अनुष्का बच्चों के साथ खेलते हुए कुंवरपाल के दरवाजे पर पहुंच गई थी, जिसे आरोपियों ने उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई थी।
बच्ची की मां समेत परिवार के लोग इसकी भनक लगने पर मौके पर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। रेनू ने कोतवाली आकर आरोपियों की पुलिस से शिकायत की थी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि रेनू की शिकायत पर कुंवरपाल, भुवनेश, दिनेश और गौरव के खिलाफ मारपीट और धमकाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने घायल अनुष्का का मेडिकल भी कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन वह अपने घरों पर नहीं मिले।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
उझानी कस्बे के अहीरटोला मोहल्ला निवासी सतानंद पुत्र परमेश्वरी को खेत से लौटते समय पांच युवकों ने बाइपास पर घेर लिया था। आरोप है कि युवकों ने सतानंद से शराब पीने के लिए दो सौ रुपये मांगे। मना करने पर आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस समेत अफसरों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो सतानंद ने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गंजशहीदा मोहल्ले के रामलीला नगला इलाके के निवासी दीपू, नन्हे, करन, सीताराम और रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।