फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An astrologer took away a young woman working as a contractual employee for the Roadways.

Budaun News: रोडवेज में संविदा कर्मी युवती को ले गया ज्योतिषाचार्य

Sat, 11 Jul 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
An astrologer took away a young woman working as a contractual employee for the Roadways.
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने 20 वर्षीय बहन को बहलाकर ले जाने के आरोप में ज्योतिषाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती के भाई के अनुसार, उसकी बहन वर्तमान में रोडवेज में संविदा पर कार्यरत है। कुछ समय पहले उसे जानकारी हुई कि उसकी बहन मोबाइल फोन के माध्यम से विकास शास्त्री नामक व्यक्ति से बातचीत करती है। आरोप है कि वह व्यक्ति स्वयं को ज्योतिषाचार्य और वृंदावन का निवासी बताता है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि नौ जुलाई की सुबह परिवार के लोग जागे तो उसकी बहन घर पर नहीं थी। परिजनों का आरोप है कि विकास शास्त्री उसकी बहन को अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की बरामदगी और मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed