फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An agent was assaulted over money belonging to Amar Jyoti Finance Company... heavy use of kicks, punches and bricks and stones.

Budaun News: अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के रुपये को लेकर एजेंट से मारपीट... जमकर चले लात घूसे और ईंट पत्थर

Mon, 19 Jan 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 19 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
An agent was assaulted over money belonging to Amar Jyoti Finance Company... heavy use of kicks, punches and bricks and stones.
मथुरिया गेट के पास मारपीट के दौरान जुटी भीड़। एक दूसरे के साथ मारपीट करते लोग। स्रोत- -वायरल वी
बदायूं। अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के एजेंट के साथ कुछ लोगों ने शनिवार शाम को बीच बाजार में मारपीट कर दी। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद मारपीट के साथ ही ईंट-पत्थर भी चले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मारपीट का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला मीरा सराय में अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी संचालित होती थी। लोगों का करोड़ों रुपये लेकर कंपनी का मालिक एक साल पहले भाग गया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे शहर से लेकर बरेली के थाने में दर्ज हुए। लेकिन, अभी तक लोगों के रुपये नहीं मिल सके हैं। इस कंपनी में काम करने वाले कई एजेंटों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन आज भी शहर में कुछ एजेंट ऐसे हैं, जिन्होंने कंपनी के लिए लोगों से लाखों रुपये लेकर जमा किए।
विज्ञापन

शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के मथुरिया गेट के पास एजेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शहर के रहने वाले कार्तिक साहू अमर ज्योति कंपनी में एजेंट का काम करते थे। कबूलपुरा के रहने वाले लोगों के रुपये उसने कंपनी में जमा कराए थे। किसी का एक लाख तो किसी के दो लाख रुपये तक जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम को चार-पांच लोग अपने रुपये लेने के लिए कार्तिक साहू के पास उसकी दुकान पर पहुंच गए। उनका कहना था कि हमने अपने रुपये आपको दिए थे, हमें हमारे रुपये चाहिए। इसी को लेकर दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई। उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। इसपर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देख लोग भाग निकले। घायल कार्तिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने अपने-अपने शिकायती पत्र सदर कोतवाली में दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



कोट

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों ओर से प्रार्थनापत्र मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी - रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed