{"_id":"30b2b65788e7fc8243d603c846440737","slug":"amran-anshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत के फैसले पर आमरण अनशन खत्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत के फैसले पर आमरण अनशन खत्म
बदायूं।
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन और बहुजन किसान दल की संयुक्त महापंचायत में मुख्य अतिथि यूनियन के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने भूमि अधिग्रहण पर 18 मार्च को दिल्ली घेरो का ऐलान किया। स्थानीय समस्याओं पर किसानों को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की। सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर ने किसानों के समक्ष प्रशासन का पक्ष रखा। डीएम द्वारा जीएम रेलवे को लिखा पत्र भी दिया। किसान मोहम्मदपुर बिहार में रेलवे क्रॉसिंग बंद कराने का विरोध कर रहे थे। दातागंज में भूमाफियाओं द्वारा बोई गई फसल शासन से कब्जे में लेने की मांग भी थी। दोनों प्रमुख मांगों पर प्रशासन के रुख से किसान संतुष्ट हो गए।
मालवीय आवास पर धरने के नवें और आमरण अनशन के पांचवे दिन महापंचायत में विरोध प्रदर्शन न करने पर राजी हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट की पहल पर धरना और आमरण अनशन खत्म कर दिया गया। इससे पूर्व भाकियू के प्रांतीय नेता ने प्रदेश और केंद्र दोनों सरकारों को किसान विरोधी करार दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने भूमाफियाओं के खिलाफ जंग जीत ली है। बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि बीकेडी ने दो करोड़ का बीज घोटाले पर जल्दी ही बड़ा आंदोलन चलाने को कहा है। उन्होंने बताया कि भाकियू और बीकेडी किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस मौके पर चौधरी सौदान सिंह, अजब सिंह, नेत्रपाल सिंह यादव, कल्लन मियां, ब्रजपाल प्रजापति, नरेंद्र सक्सेना, मलखान सिंह, राजकुमार सिंह, स्वतंत्र पाल सिंह, सुरेश गुप्ता, झांझन सिंह आदि ने भी विचार रखे।