फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amit Shah, president of the national party on

अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न

Sun, 24 Jan 2016 11:52 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah, president of the national party on
भाजपा के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता के निवास पर जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। गुप्ता ने कहा कि शाह के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अमित शाह एक कुशल संगठनकर्ता हैं और उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में पार्टी का डंका बजा था। जिला मीडिया प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि आज भाजपा सदस्यता की दृष्टि से पूरी दुनिया में नंबर एक पार्टी है। यह अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रहते हुआ है। पार्टी ने हरियाणा, महाराष्ट्र में भी अपनी सरकार बनाई थी।
विज्ञापन

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मौर्य, मनोज मोदी, प्रतीक मिश्रा ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में यूपी मेें भी भाजपा अपनी स्पष्ट सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शाक्य, विजयरतन सिंह, घनेंद्र घन, अजय मथुरिया, विट्टन गुप्ता, राजपाल शाक्य, राजपाल फौजी, देवेंद्र गुप्ता, मंगलीराम शर्मा, केवी सिंह, कुनाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उझानी में दागे गए पटाखे
उझानी। नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार की अगुवाई में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे दाग कर खुशी का इजहार भी किया। खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का भी मुंह मीठा कराया। इस मौके पर राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय, विश्वनाथ माहौर, अमित कुमार शर्मा, कमलेश वार्ष्णेय, हरस्वरूप वार्ष्णेय, बृजेंद्र वार्ष्णेय, संजीव माथुर, जयपाल सिंह, रमेश गुप्ता, चंद्रपाल कश्यप और महीपाल राठौर आदि मौजूद थे।

बिल्सी में बांटी गई मिठाइयां
बिल्सी। भाजपा किसान मोर्चा की  बैठक नगराध्यक्ष मोहित गुप्ता के आवास पर हुई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। प्रदीप कुमार सिंह, पीयूष शाक्य, राहुल माहेश्वरी, धानसिंह, मधुप राठी, राजू मौर्य, आकाश शर्मा, रोहित उपाध्याय, अतुल शर्मा, नितिन, विक्की,  राजेश, गुड्डू मौजूद रहे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विवेक राठी एवं भाजपा नेता ठाकुर अनूप सिंह ने भी उनके चुने जाने पर खुशी जाहिर की है।

शाह के अध्यक्ष बनने से पार्टी को मिला बल
इस्लामनगर। पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार के आवास पर मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया गया। शंखधार ने कहा की  शाह के अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को बहुत बल मिला है। इस मौके पर नगर प्रभारी रामकिशन गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष रामवीर शर्मा, निगमेश्वर मिश्रा, जयदेवी शास्त्री, कल्लू, बुद्धपाल सिंह, रानू गुप्ता, सौरव राजा, शिवम अग्रवाल, अजय अग्रवाल, हरि, धर्मेंद्र राठी मौजूद रहे।


शाह के अध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार
बिसौली। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर व मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल रस्तोगी उर्फ अक्कू भैया के आवास पर नेताओं ने कहा कि शाह के नेतृत्व में भाजपा ने काफी प्रगति की है। इस अवसर पर दुर्गेश वार्ष्णेय, रामवीर सिंह, शिवकुमार शर्मा, अजय पाराशरी, केपी सिंह, पंकज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed