फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amit and Himanshu stayed topper in junior category

अमित और हिमांशु रहे  जूनियर वर्ग में टॉपर

Thu, 30 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी।
अमर उजाला ब्यूरो उझानी। Updated Thu, 30 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Amit and Himanshu stayed topper in junior category
परीक्षाफल घोषित - फोटो : अमर उजाला
संतोष कुमारी विद्यालय और अयोध्या प्रसाद विद्यामंदिर में परीक्षाफल घोषित
विज्ञापन

 अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर और संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को संयुक्त रूप से समारोह पूर्वक परीक्षाफल घोषित किया गया। सीनियर वर्ग में संतोष कुमारी कॉलेज का अभिषेक यादव तो जूनियर में अमित कुमार और अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर का हिमांशु उपाध्याय टॉपर रहे। टॉपर छात्रों समेत पिछले दिनों हुई प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
रिजल्ट कार्ड और पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि अशोक कुमार वर्मा और डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रबंधक रतन कुमार जिंदल ने मेधावी छात्र और छात्राओं के हौसले की तारीफ की। परीक्षाफल दोनों विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा और लोकेंद्र नाथ शर्मा ने संयुक्त रूप से घोषित किया। सीनियर वर्ग में संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अभिषेक यादव टॉपर रहे। संतोष कुमारी कॉलेज के ही अमित कुमार और हिमांशु उपाध्याय ने जूनियर वर्ग में टॉप किया। कक्षा स्तर पर पहले स्थान पर रहे बच्चों में मणि सक्सेना, अमित, अनामिका अजय चौहान, सक्षम सक्सेना और आरोही सक्सेना ने भी पुरस्कार पाया।
विज्ञापन

मेधावियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर प्रबंधन और आचार्यों की प्रशंसा करते हुए आगे चलकर भी उनसे बेहतर रिजल्ट देने का आह्वान किया। मेधावियों ने अपनी अभिरुचि भी उजागर की। बोले- सीनियर क्लॉस में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहेगा। इस मौके पर कमलेश वार्ष्णेय, प्रकाश माहेश्वरी, महेंद्र कुमार गुप्ता, राजेंद्र कौशल, शैलेंद्र, प्रेमचंद्र, श्वेता शर्मा, राजीव कुमार, देवेंद्र शर्मा, निशांत शर्मा, सीमा, सरिता, मनोज कुमार, संजय, दीक्षा और अनुष्का मौजूद थे। उधर, एक दिन पहले राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, गुलजारी लाल चंपालाल सरस्वती शिशु में पालिका सदस्य प्रवीण मित्तल और कमलेश वार्ष्णेय ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed