{"_id":"66b6a69d3956f23408036978","slug":"ambiyapur-defeated-parsia-in-kabaddi-badaun-news-c-123-1-sbly1001-123908-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कबड्डी में अंबियापुर ने परसिया को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कबड्डी में अंबियापुर ने परसिया को हराया
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को जिला जज पंकज अग्रवाल द्वारा किया गय
बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में अंबियापुर ने परसिया को 38-29 से हराकर जीत हासिल की। मैच का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। वहीं विजेताओं को जिला जज पंकज अग्रवाल ने सम्मानित किया।
जिला खेल विभाग की ओर से शाम को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें आठ टीमाें ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल मैच परसिया और वजीरगंज के बीच हुआ। दोनों टीम के बीच में शुरुआत में मैच काफी रोचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-एक नंबर के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। अंत में परसिया ने वजीरगंज को 25-17 से परास्त कर फाइनल में जगह पक्की की।
दूसरा सेमीफाइनल अंबियापुर और कथरा की टीम के बीच में हुआ। मैच की शुरुआत से अंत तक एक-एक नंबर के लिए खिलाड़ी मेहनत करते नजर आए। अंत में अंबियापुर के खिलाड़ियों बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25-22 से मैच आने नाम किया। फाइनल मुकाबला परसिया और अंबियापुर के बीच में हुआ। इसमें अंबियापुर ने परसिया को 38-29 से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछरिया ने बताया कि पुरस्कार वितरण और समापन पर जिला जज पंकज अग्रवाल ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम, उप क्रीड़ाधिकारी नजिया बेगम, नकी अहमद, राजीव कुमार, शैवर अली, सैयद आबिद अली, सोमेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।