रुदायन। नगर में सोमवार को बाबा साहब डॉ. भीहीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली। इसके माध्यम से सामाजिक समरसता, संविधान के महत्व और बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
शोभायात्रा नगर के वार्ड पांच से शुरू होकर प्राइमरी स्कूल, राम जानकी मंदिर, होली चौक, मुख्य बाजार से होकर श्री दुर्गा देवी भवन होती हुई वार्ड पांच में समाप्त हुई। शोभायात्रा में भव्य झांकियों और परंपरागत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। आकर्षण का केंद्र बाबा साहब झांकी रही। इसके अलावा 21 फीट ऊंचा झंडा, घोड़े समेत रथ, बैंड और डीजे की धुनों पर नाचते लोग भी शामिल रहे। इस दौरान लाेगों ने पुष्प वर्षा की। इस मौके पर मिहीलाल, भगवान शरण, गजेंद्र पाल, ओमप्रकाश, देवकीनंदन, चंद्र सेन, दशरथ, अमित, महेश, सुरेश, वीरेश आदि सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

कस्बा रुदायन में निकाली गई आंबेडकर शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद