फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arajkttwon smashed the statue of Ambedkar

अराजकतत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी

Wed, 21 Oct 2015 12:14 AM IST
(दातागंज)बदायूं
(दातागंज)बदायूं Updated Wed, 21 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Arajkttwon smashed the statue of Ambedkar

विज्ञापन

एसडीएम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
नगर के मोहल्ला परा स्थित अंबेडकर पार्क में लगी अंबेडकर प्रतिमा को सोमवार की रात अराजकतत्वों ने उखाड़ दिया। यहीं नहीं ये लोग प्रतिमा के दोनों हाथों तोड़कर ले गए। जब सुबह इसकी जानकारी लोगों को हुई, तो वह भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। खबर मिलने पर एसडीएम और इंस्पेक्टर कोतवाली भी फोर्स के साथ पहुंचे। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नगर पालिका परिषद द्वारा इस अंबेडकर पार्क का सौंदर्यकरण कराया जा रहा है। चहारदीवारी बन चुकी है। प्लास्टर का काम चल रहा है। रात में किसी समय अराजकतत्वों ने पार्क में लगी अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब लोगों ने प्रतिमा को टूटा और गिरा हुआ देखा, तो पास स्थित दलित मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इस घटना को लेकर उनमें रोष था। इसकी सूचना एसडीएम ओपी तिवारी और इंसपेक्टर कोतवाली जेके तोमर को दी, तो वो भी कुछ ही समय में यहां पहुंच गए। दोपहर तक लोगों का हुजूम वहां लगा रहा। एसडीएम और इंस्पेक्टर ने लोगों से कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंसपेक्टर कोतवाली जेके तोमर ने बताया कि इस मामले में चंद्रपाल की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है।

...प्रतिमा तोड़ने के पीछे क्या है मकसद
कहीं शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की साजिश तो नहीं
भीड़ को एक बारगी को तो पुलिस-प्रशासन के भी फूल गए थे हाथ-पैर
मुन्ना लाल गुप्ता
दातागंज। अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के पीछे अराजक तत्वों का क्या मकसद रहा होगा इसे लेकर लोगों के जेहन में तमाम सवाल तैर रहे हैं। यह बात काबिलेगौर है कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त होने के बाद जिस तरह भारी संख्या में लोग वहां पहुंच गए थे। उस भीड़ ने शांति का परिचय दिया, लेकिन इस भीड़ को देखकर एक बारगी तो पुलिस और तहसील प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पार्क में लगी अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ साल पहले भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। उस समय भी जनता ने बहुत ही सूझबूझ का परिचय दिया था। वैसा ही आज भी देखने को मिला। अंबेडकर अनुयाइओं ने नगर में किसी भी तरह की घटना कराए जाने के मकसद पर पूरी तरह पानी फेर दिया। वह पूरे समय शांति से रहे। दलित वर्ग के लोग प्रशासन से सिर्फ यहीं कह रहे थे कि जो भी लोग हों उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और प्रतिमा पहले जैसा रूप दिया जाए। एसडीएम और इंस्पेक्टर ने इस भीड़ को आश्वासन दिया कि प्रतिमा को तोड़ने वालों को माफ नहीं करेंगे। प्रतिमा को भी ठीक कराया जाएगा। यह बात दीगर है कि पुलिस-प्रशासन ने भीड़ में शामिल लोगों की समझदारी की सराहना की। हालांकि इस भीड़ में कुछ लोग आक्रोशित भी थे लेकिन उनके साथियों के आगे उनकी भी नहीं चली और उनकी आवाज को दबा दिया गया।

दोषी जल्द पकड़े जाएं: सिनोद
दातागंज। क्षेत्रीय बसपा विधायक सिनोद शाक्य ने कहा ै कि इस घटना के जो भी दोषी है उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बोले, इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए काम है। विधायक ने कहा है कि जरूर इस घटना के पीछे कोई षडयंत्र है, ऐसे लोगों को पकड़कर बेनकाब किया जाए।

माहौल खराब करने वालों के मंसूबे नहीं पूरे होंगे
दातागंज। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजीव गुप्ता भी खबर मिलने पर मौके  पर पहुंच गए थे। उन्होंने भी घटना की निंदा की है। चेयरमैन ने कहा है कि नगर की जनता ने यह भी साबित कर दिया है कि वह अराजकतत्वों की किसी भी मंशा को पूरी नहीं होने देगी।

बसपा ने हमेशा जोड़ा है लोगों को: हेमचंद्र
दातागंज। बसपा नेता हेमचंद्र गौतम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बसपा ने हमेशा ही समाज को जोडने का काम किया है। घटना के जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो।


बौद्ध महासभा ने दी आंदोलन की धमकी
बदायूं। भारतीय बौद्ध महासभा के शिविर कार्यालय पर हुई बैठक में दातागंज में अंबेडकर प्रतिमा को तोड़े जाने की घटना की निंदा की गई। चेतावनी दी गई यदि आरोपी जल्द नहीं पकड़े गए तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम बौद्ध, ब्रहमानंद, साहब सिंह, राधेलाल, अशोक भारती, विजय प्रताप, ओमकार सिंह, शिवचरन लाल, हरिओम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed