फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   amar ujala foundation,Your blood can save someone's life... let's donate blood

रक्त बचा सकता है किसी की जान...आओ करें रक्तदान

Fri, 30 Sep 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:40 AM IST
सार

रक्तदान महादान है तो आप भी इस पुण्य कार्य के भागीदार बन सकते हैं।रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है, क्योंकि जरूरत पड़ने पर यही रक्त एक नहीं, बल्कि कई जिंदगी बचा सकता है।रक्त से निकलने वाले अवयव कई लोगों को जरूरत पड़ने पर दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
amar ujala foundation,Your blood can save someone's life... let's donate blood

विस्तार

बदायूं। आपका रक्त किसी की जान बचा सकता है। रक्तदान महादान है तो आप भी इस पुण्य कार्य के भागीदार बन सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी एक अक्तूबर को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल परिसर में किया जाएगा।
विज्ञापन

रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है, क्योंकि जरूरत पड़ने पर यही रक्त एक नहीं, बल्कि कई जिंदगी बचा सकता है। रक्त से निकलने वाले अवयव कई लोगों को जरूरत पड़ने पर दिए जा सकते हैं। रोजाना लोग किसी न किसी दुर्घटना में घायल होते हैं, जिनकी जान बचाने के लिए रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में आपका रक्त उन्हें जीवनदान दे सकता है।
विज्ञापन

किसी की जान बचाने के लिए किया जा रहा यह पुनीत कार्य हर साल अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। सबके सहयोग से अमर उजाला द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए लोग उत्साहपूर्वक सामने आते हैं तो इस बार आप भी इस मुहिम का हिस्सा बनकर किसी जरूरतमंद की जान बचाने का जरिया बन सकते हैं। इस बार भी यह शिविर जिला अस्पताल में शनिवार एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे से लगाया जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार 18 वर्ष से 60 साल की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान से होने वाले लाभ
- रक्तदान करने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
- कैंसर होने का जोखिम कम होता है।
- लिवर से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
- रक्तदान करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed