{"_id":"5ea868da8ebc3e904032dbf8","slug":"amar-ujala-foundation-help-for-poor-peoples-badaun-news-bly404151724","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशनः मदद को बढ़े हाथ, निर्धन बस्तियों में बांटे भोजन के पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशनः मदद को बढ़े हाथ, निर्धन बस्तियों में बांटे भोजन के पैकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लॉकडाउन के बीच गरीब और जरूरतमंदों की मदद को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही मुहिम में सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। प्रशासन के साथ इन संगठनों के सहयोग से गरीबों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम से जुड़े संगठन अहम भूमिका निभा रहे हैं।
कोविड-19 को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से तमाम गरीब, निर्धन परिवारों के आगे खाने-पीने की दिक्कतें पैदा हो गई हैं। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन लोगों को खाना पहुंचाने का काम कर रहा है। प्रशासन की इस मुहिम में अमर उजाला फाउंडेशन भी अहम भूमिका निभा रहा है। मंगलवार को भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य की तरफ से मीडिया प्रभारी निष्कर्ष प्रताप सिंह व सचिन मौर्य ने लोगों को लालपुल के आसपास के इलाकों में गरीब, जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी ने कहा कि आगे भी जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री को बलवीर सिंह, शशांक यादव, हरीश अग्रवाल, फरहत अली, तनवीर हसन आदि ने विभिन्न इलाकों में वितरित किया।