फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Aman became the permanent advocate of the municipality in the Supreme Court

Budaun News: सर्वोच्च न्यायालय में नगर पालिका के स्थायी अधिवक्ता बने अमन

Thu, 13 Feb 2025 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Aman became the permanent advocate of the municipality in the Supreme Court
अमन आलम, अ​धिवक्ता
बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने मोहम्मद अमन आलम को सर्वोच्च न्यायालय में अपना स्थायी अधिवक्ता नियुक्त किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा ने उनको नगर पालिका परिषद बदायूं के मुकदमों की सर्वोच्च न्यायालय में पैरवी करने का नियुक्ति पत्र दिया है। अमन महज 24 वर्ष की आयु में सर्वोच्च न्यायालय में अब तक के सबसे कम उम्र के स्थायी अधिवक्ता बने हैं।

उन्होंने 2022 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने 2022-2023 तक सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जस्टिस कृष्ण मुरारी के रिसर्च एसोसिएट के रूप में कार्य किया है। 2024 से वह सर्वोच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने उनको न्यायमित्र (एमिकस क्यूरी) भी नियुक्त किया था। उनके पिता अनवर आलम ने हाल ही में वकालत के 50 वर्ष पूरे किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed