{"_id":"6ad3df43a12ea94d8e091f8b","slug":"allegations-of-halting-construction-on-a-plot-and-committing-assault-case-registered-against-several-individuals-including-four-named-persons-badaun-news-c-123-1-sbly1006-175680-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्लॉट पर निर्माण रुकवाने और मारपीट का आरोप, चार नामजद समेत कई पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्लॉट पर निर्माण रुकवाने और मारपीट का आरोप, चार नामजद समेत कई पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बिल्सी। ग्राम अंबियापुर बाहर चुंगी स्थित एक प्लॉट पर निर्माण कार्य रुकवाने, मारपीट और धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के पंजाब नेशनल बैंक के सामने के निवासी अवधेश कुमार माहेश्वरी के अनुसार, उनकी पत्नी रचना माहेश्वरी ने 30 अगस्त 2011 को गाटा संख्या 526 में से 313 वर्ग मीटर भूमि पंजीकृत बैनामे के माध्यम से खरीदी थी। आरोप है कि 30 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे वह उक्त भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान पूनम, सुनील कुमार, मीना और तनुज समेत आठ-दस लोग वहां पहुंच गए।
आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध करने पर तमंचे और लाठी-डंडे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ मौजूद संजीव और पंकज के साथ भी मारपीट की। साथ ही निर्माण सामग्री को क्षतिग्रस्त कर कुछ सामान लूटकर ले गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने दोबारा प्लॉट पर दिखाई देने पर पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद कोतवाली बिल्सी और चार अगस्त को एसएसपी बदायूं को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सुनवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।