फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegations by family of 28-year-old Rajesh who died in police custody in Badaun following dispute

यूपी: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, भंडारे में डीजे को लेकर हुआ था विवाद; परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

Fri, 28 Aug 2026 10:25 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, दातागंज (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, दातागंज (बदायूं) Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 28 Aug 2026 10:25 PM IST
सार

बदायूं के अटसेना गांव में भंडारे के दौरान डीजे पर फिल्मी गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस हिरासत में लिए गए 28 वर्षीय राजेश की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Allegations by family of 28-year-old Rajesh who died in police custody in Badaun following dispute
पुलिस हिरासत में राजेश की मौत - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

बदायूं जिले के गांव अटसेना में धर्मस्थल पर आयोजित भंडारे में डीजे पर फिल्मी गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में हिरासत में लिए गए 28 वर्षीय राजेश पुत्र शहजादे की दातागंज थाने की हवालात में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। राजेश का उसके ममेरे भाई से भी झगड़ा हुआ था। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर थाने में डंडों से पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवक की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दातागंज थाने में अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई। दातागंज थाना क्षेत्र के गांव अटसेना में सावन की पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार शाम धर्मस्थल पर भंडारे का आयोजन हुआ था। गांव निवासी राजेश के भाई हृदेश ने बताया कि डीजे पर फिल्मी गाना बजाने को लेकर गांव के अजीत से झगड़ा शुरू हो गया। अजीत से झगड़े के दौरान गांव निवासी उनके ममेरे भाई रघुवीर भी शराब के नशे में झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनका भाई राजेश भी वहां आ गया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर दातागंज थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश व धर्मवीर को हिरासत में लेकर थाने आ गई। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर पुलिस ने धर्मवीर को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया, लेकिन राजेश को नहीं छोड़ा। परिजनों का आरोप है कि राजेश की हवालात में पिटाई की गई।
 
विज्ञापन

वहीं, एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे आरोपी राजेश की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद पुलिस उसे दातागंज सीएचसी लेकर आई, जहां हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात ने बताया कि राजेश के विरुद्ध शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed