{"_id":"6afcaf15894df9c0b404c2c8","slug":"allegation-of-encroachment-on-school-land-hearing-to-be-held-on-the-23rd-badaun-news-c-123-1-sbly1035-177839-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्कूल की भूमि पर कब्जे का आरोप, सुनवाई 23 को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्कूल की भूमि पर कब्जे का आरोप, सुनवाई 23 को होगी
विज्ञापन
उझानी। अब्दुल्लागंज में स्कूल की भूमि के रूप में दर्ज प्लॉट नंबर 164,132 और 157 पर कब्जे के आरोप का मामला हाईकोर्ट में पहुंचा है। हाईकोर्ट ने सुनवाई कर सरकार से जवाब मांगा है। पिछले माह सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर अब 23 नवंबर को सुनवाई होगी।
आरोप है कि प्रधान समेत उनके लोगों ने सरकारी स्कूल के नाम से दर्ज प्लॉटों पर कब्जा कर लिया है। पुष्पेंद्र ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों और उप लोकायुक्त से भी की थी।
बाद में मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया। सरकार की तरफ से स्टैंडिंग काउंसिल ने मामले में निर्देश लेने के लिए हाईकोर्ट से दो हफ्ते का समय मांगा। चार नवंबर को हुई सुनवाई में भी स्टैंडिंग काउंसिल ने हाईकोर्ट से फिर से समय मांग लिया। पुष्पेंद्र ने बताया कि हाईकोर्ट ने सरकार को जवाब देने के लिए 23 नवंबर का अंतिम मौका दिया है। इसे लेकर आरोपी ग्राम पंचायत प्रशासक रामप्रकाश ने बताया कि उन्होंने भूमि पर कब्जा नहीं किया है, जो भवन गिराए जाने का आरोप लगा है, वह पेयजल को ओवरहेड टैंक के लिए विभागीय स्तर से किया गया था।