{"_id":"6abac8bb9723ee9203034653","slug":"allegation-of-cash-and-jewelry-theft-from-the-house-following-a-young-mans-suicide-badaun-news-c-123-1-bdn1038-174200-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक के आत्महत्या करने के बाद घर से नकदी-जेवर चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक के आत्महत्या करने के बाद घर से नकदी-जेवर चोरी का आरोप
विज्ञापन
बदायूं। युवक के आत्महत्या करने के बाद घर में चोरी होने के मामले में हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव अजमूर बिसौरिया निवासी अमृता सिंह ने बहू समेत उसके मायके पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला का आरोप है कि बहू प्रिया सिंह और उसके मायके पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उसके बेटे अभय प्रताप सिंह उर्फ चंदन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे थे। परेशान होकर 25 जून को उसका बेटा घर से चला गया। बाद में उसने गांव के पास करीब 500 मीटर दूर स्थित बगीचे में आत्महत्या कर ली।
महिला के मुताबिक, घटना के बाद जब परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए गए, उसी दौरान आरोपियों ने घर में रखे 5.50 लाख रुपये और जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरों में सोने की चेन, दो अंगूठियां तथा चांदी की पायल और बिछुआ आदि शामिल बताए गए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पुत्रवधू के साथ मिलकर घर से सामान निकाला और विरोध करने पर मारपीट भी की।
विज्ञापन
घटना के दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों को सामान लेकर जाते देखा था। महिला ने बताया कि उसने 17 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद हजरतपुर पुलिस ने महिला के बेटे की पत्नी प्रिया सिंह, ससुर बृजेश कुमार सिंह, सास सोनिया, साले विनय कुमार और आंचल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।