फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   All UP Gramin Bank Workers on display

सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पर श्रमिकों का प्रदर्शन

Fri, 16 Oct 2015 12:07 AM IST
बिल्सी(बदायूं)
बिल्सी(बदायूं) Updated Fri, 16 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
All UP Gramin Bank Workers on display
नगर के मुख्य बाजार स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पर क्षेत्र के मनरेगा श्रमिक समय पर भुगतान न होने पर गुरुवार को भड़क गए। उन्होंने शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मजूदरों को संबोधित कर रहे रोजगार सेवक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव ने कहा  कि बैंक में आए दिन किसानों का आर्थिक शोषण किया जाता है। कई बार बैंक के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। मगर  यहां के कर्मचारियों में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन  किसानों और मजदूरों से भुगतान के नाम पर परेशान किया जाता है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर बैंक की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कप्तान सिंह, कृपाल सिंह, मिस्टर, जिलेदार सिंह, उमेश चंद्र, पप्पू सिंह, विपिन कुमार,  जयहिंद पाल आदि मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक ने आरोप को नकारते हुए कहा कि बैंक में नियमानुसार काम किया जा रहा है। अगर किसी को कोई शिकायत है, तो वह सीधे आकर कह सकता है। वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed