फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   All the wards were full with fever patients

Budaun News: बुखार के मरीजों से सभी वार्ड हुए फुल

Mon, 26 Aug 2024 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
All the wards were full with fever patients
महिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को बैठे मरीज। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। अधिकतर मरीज बुखार, जुकाम व सर्दी से परेशान दिखे। सोमवार को 410 बुखार के मरीजों ने जांच कराने के बाद दवा ली। वहीं महिला अस्पताल में 81 महिलाएं और बच्चे बुखार से पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन


जिले में बुखार तेजी से फैलना शुरू हो गया है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक रही। सबसे अधिक मरीजों की भीड़ फिजीशियन कक्ष में दिखाई दी। वजीरगंज से आए सुनील ने बताया कि पांच दिन से बुखार आ रहा है। दवा खाने के बाद ठीक हो जाता है। दवा का असर समाप्त होते ही फिर से बुखार आ जाता है। चिकित्सक ने उन्हें मलेरिया व डेंगू की जांच करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन

उसहैत से आई महरूल निशा ने बताया कि जुकाम व सर्दी बहुत परेशान कर रहा है। तीन दिन से बुखार आ रहा है। नाक भी बंद हो रही है। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया दो सप्ताह से मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेडिकल स्टोरों की बढ़ी बिक्री
वायरल का प्रकोप बढ़ा तो मेडिकल स्टोर पर दवाओं की बिक्री भी बढ़ गई। डॉक्टर जो दवाएं बाहर से लिख रहे हैं उनका मेडिकल स्टोर संचालक मनमाने रुपये वसूल रहे हैं। डॉक्टर सरकारी दवा के साथ दो-तीन बाहर की दवा भी लिख देते हैं। यह कहकर की बाहर से दवा लेंगे तो जल्दी फायदा होगा।



पैथोलॉजी में जांच के लिए लग रही लाइन
एक तरफ वायरल बढ़ रहा है तो मरीजों को जिला अस्पताल में जांच करवाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सुबह 10 बजे पैथाेलॉजी में मरीज अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। शहर के कबूलपुरा से आए जावेद ने बताया कि करीब 25 मिनट बाद पर्चा जमा किया गया। इसके बाद नंबर आया है। अब दो बजे रिपोर्ट मिलेगी। इससे अब मंगलवार को ही डॉक्टर को दिखा पाएंगे। इसी तरह तमाम मरीज काफी देर तक इंतजार करते रहे।


25 गांव में मिले 511 बुखार के मरीज
जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। 25 गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में सोमवार को 511 बुखार से पीड़ित लोग मिले। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने एक भी मरीज की डेंगू की जांच नहीं कराई। महज क्लोरोक्वीन की टेबलेट बांटकर शिविर के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।


स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को दातागंज समेत 25 गांवों में शिविर लगाए। टीम ने 1312 बुखार पीड़ितों की जांच कर दवा दी। 511 लोग वायरल से पीड़ित मिले। 312 बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। इसमें से एक पीवी मलेरिया संक्रमित मिला। टीम ने 2850 क्लोरोकिन की टेबलेटों का वितरण किया। 710 लोगों को ओआरएस के पैकेट दिए गए।

महिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को बैठे मरीज। संवाद

महिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को बैठे मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed