फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   all get set in panchayat election

पंचायत चुनाव: तैयारियां पूरी, पहले तीन चरणों को पर्यवेक्षक नामित

Fri, 25 Sep 2015 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं Updated Fri, 25 Sep 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
प्रथम चरण का चुनाव के लिए 28 और 29 सितंबर को सुबह 8.00 से शाम 4.00 बजे तक नामांकन हो जाएंगे। पहले चरण का मतदान नौ अक्तूबर को होगा। 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक पूर्वाह्न 8.00 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन जांच की प्रक्रिया चलेगी। तीन अक्तूबर को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसके लिए सुबह 8.00 से शाम 3.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी दिन शाम 3.00 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। नौ अक्तूबर को मतदान सुबह 7.00 बजे से शुरू होकर शाम 5.00 बजे तक चलेगा। चारों चरणों के चुनाव की मतगणना एक नवंबर को हो जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग से पर्यवेक्षक के रूप में बदायूं के शुरू के तीन चरणों को नाम घोषित कर दिया गया है। राजस्व परिषद के आयुक्त धीरज साहू को पर्यवेक्षक बनाया गया है। चौथे चरण के पर्यवेक्षक का नाम बाद में घोषित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ पहले चरण में जिन ब्लाकों में मतदान होना है, उनका स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देख ली हैं। इनमें दहगवां, इस्लामनगर और सहसवान ब्लाक शामिल हैं। एडीएम ने व्यवस्था देखने के बाद बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आरओ, एआरओ पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं। सभी 15 ब्लाकों में एक-एक एआरओ और सभी पंचायतों पर एक-एक एआरओ नियुक्त हुए हैं। एआरओ की संख्या 150 से अधिक है।
विज्ञापन

------------
आज से बंटने लगेंगे नामांकन पत्र
बदायूं। नामांकन से तीन दिन पहले से नामांकन पत्र वितरण की बात थी, लेकिन ईद का अवकाश होने के कारण आज नामांकन पत्रों का वितरण शुरू नहीं हो सका। अब 26 सितंबर से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू हो जाएगा। ब्लाक मुख्यालयों पर इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
तहसील और समाधान दिवसों पर लगी रोक
बदायूं। आयोग ने पत्र जारी कर कहा है कि पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव परिणामों तक जिले में तहसील दिवस और समाधान दिवसों पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी को राज्य निर्वाचन आयोग ने विशेष दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

---------
आचार संहिता पालन को एसडीएम बनाए जिम्मेदार
बदायूं। जिलाधिकारी शंभूनाथ ने सभी एसडीएम को पत्र जारी कर कहा है कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए आचार संहिता का पालन सुनिश्चत कराने को वह अपने क्षेत्र के प्रभारी होंगे। आयोग की आदर्श आचार संहिता का कढ़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed