फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   All four wanted accused in the 'Jungle Incident' have been identified; two teams are conducting raids.

Budaun News: जंगल कांड के वांछित चारों आरोपी पहचाने गए, दो टीमें दे रहीं दबिशें

Sun, 27 Sep 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
All four wanted accused in the 'Jungle Incident' have been identified; two teams are conducting raids.
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया में 17 सितंबर को जंगल में प्रेमी युगल के साथ मारपीट, लूट और युवती के साथ छेड़खानी की घटना में शामिल सभी आरोपी एक ही गुट के थे। पुलिस ने वांछित चार अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली है, चारों आरोपी घरों से भागे हुए हैं। उनके परिजन भी घरों में ताला डालकर पुलिस से बचते छिप रहे हैं। आरोपी शरह बरोलिया गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने इस कांड में डिजिटल साक्ष्य से लेकर वीडियो और अन्य सुबूत भी एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

जंगल कांड की पुलिस जांच में अब तक यही स्पष्ट हुआ है कि घटना में आठ से नौ लोग शामिल थे, पुलिस अभी तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि नामजद एक अन्य आरोपी घर से भागे हुए हैं, वहीं अन्य चार आरोपियों की भी पहचान हो गई है, जो शुक्रवार तक अज्ञात थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिखने वाले सभी आरोपियों में ज्यादातर मजदूर हैं, जो कुछ दिन काम कर कुछ दिन इधर-उधर घूमकर शराब पीकर सड़क चलते लोगों को परेशान करते हैं। यह सभी आरोपी जंगल के पास सड़क पर खुली देसी शराब की दुकान पर ही एक साथ ज्यादा देखे जाते थे। वीडियो में कपड़े और चेहरा दिखने से पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में आसानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, उठे सवाल

पुलिस ने वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। बावजूद इसके तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर सकी है, इससे पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि जब तीनों आरोपी पकड़े गए तो सभी के नाम सामने आए होंगे, फिर पुलिस को शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने में समय नहीं लगना चाहिए।

अन्य की भूमिका भी जांच रही पुलिस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के दौरान बनाए गए अन्य वीडियो भी सामने आए जो साक्ष्य के तौर जांच में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों की भूमिका क्या थी। इधर, घटना में नामजद आरोपी जीतेश की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अभी तक नामजद तीन आरोपियों में बेचैन जाटव, छोटे जाटव और सुगेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

वीडियो के आधार पर चिह्नित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। -अंकिता शर्मा, एसएसपी

घटनाक्रम से जुड़े वीडियो, स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही अब कपड़ों और हुलिए के आधार पर संदिग्धों की पहचान की दिशा में जांच बढ़ाई जा रही है। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। - आलोक सिद्धू, सीओ बिल्सी

वीडियो में बर्बरता करने वालों के साथ ही बचाने वालों की भी आवाजें दे रहीं सुनाई
जंगल कांड के वीडियो में कुछ युवक, युवती के साथ बर्बरता करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वीडियो बनाने वाले युवक के अलावा कुछ अन्य युवकों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जो युवती को छोड़ने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नामजद आरोपी बेचैन का नाम लेकर उसे युवती के साथ ऐसा नहीं करने और ‘रहने दो’ कहने की आवाज सुनाई दे रही है। इससे साफ है कि मौके पर मौजूद सभी लोग एक जैसी भूमिका में नहीं थे। वीडियो में युवती के साथ हो रही बर्बरता के दौरान यदि वहां मौजूद युवकों ने विरोध नहीं किया होता तो घटना का दूसरा रूप भी हो सकता था।


पीड़िता के कोर्ट में बयान हुए दर्ज

बदायूं। जंगलकांड की पीड़िता के बयान शनिवार को न्यायालय में दर्ज कराए गए। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता ने घटना से संबंधित अपनी बात रखी। बयान के दौरान घटना की परिस्थितियों, आरोपियों की भूमिका और उसके साथ हुई घटनाओं से जुड़े तथ्यों को दर्ज किया गया। बयान की प्रक्रिया के दौरान युवती की ओर से बताए गए तथ्यों को न्यायिक रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया गया। पीड़िता के बयान को पुलिस विवेचना का हिस्सा बनाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करेगी। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया युवती ने बयान में एफआईआर का समर्थन किया है। बयान में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले की विवेचना और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed