{"_id":"65ad12a4ae9102960e00201d","slug":"all-four-mini-industrial-estates-of-the-district-will-start-from-february-10-badaun-news-c-123-1-bdn1005-12074-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दस फरवरी से शुरू हो जाएंगे जिले के चारों मिनी औद्योगिक आस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दस फरवरी से शुरू हो जाएंगे जिले के चारों मिनी औद्योगिक आस्थान
विज्ञापन
होंगी मूलभूत सुविधाएं, बढ़ेगा निवेश, उद्यमियों की राह होगी आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। डीएम मनोज कुमार के प्रयासों से जिले में बने मिनी औद्योगिक आस्थानों को संचालित करने का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए यूपीएसआईसी कानपुर ने प्रक्रिया शुरू की है। दस फरवरी को कार्य का शुभारंभ होगा।
उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 1980 में जनपद में स्थापित औद्योगिक आस्थान, सालारपुर एवं चार मिनी औद्योगिक आस्थान उझानी, सहसवान, इस्लामनगर एवं बिसौली जनपद में स्थापित हुए थे।
उन्होंने बताया कि इन औद्योगिक आस्थानों में मूलभूत सुविधाएं, जैसे- सड़क, नाली, पुलिया, बिजली के खंभे आदि न होने से न ही उद्योग स्थापित हो रहे थे और न ही उद्यमी उद्योग लगाने के इच्छुक थे। ऐसे में जिलाधिकारी ने जनपद के विकास के लिए उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी आस्थानों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मिनी औद्योगिक आस्थान उझानी, सहसवान, इस्लामनगर व बिसौली के एस्टीमेट यूपीएसआईसी कानपुर से तैयार कराकर आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, कानपुर को अगस्त 2023 में प्रेषित कराए गए थे, जो स्वीकृत हो गए हैं।
चारों मिनी औद्योगिक आस्थानों का टेंडर किया गया है जो 10 फरवरी तक सारी प्रकिया पूर्ण होने के उपरांत शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक आस्थान, सालारपुर का एस्टीमेट 4.75 करोड़ पहले स्वीकृत हो गया था जिसका कार्य शुरू हो गया हैं।

मृतक अमित। फाइल फोटो

मृतक अमित। फाइल फोटो