फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   All four files of Amar Jyoti company summoned, now hearing will be done together

Budaun News: अमर ज्योति कंपनी के चारों फाइलें तलब, अब एक साथ होगी सुनवाई

Sat, 23 Aug 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
All four files of Amar Jyoti company summoned, now hearing will be done together
बदायूं। अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी के चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने सभी मामलों की एक साथ सुनवाई के लिए फाइलें तलब की है। अब 29 अगस्त को सभी की एक साथ सुनवाई होगी।
विज्ञापन

मीरा सराय मोहल्ला स्थित अमर ज्योति कंपनी के निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार, अध्यक्ष पवन गुप्ता, पीड़ित असद और एक अन्य व्यक्ति ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा एक हजार से ज्यादा प्रार्थना पत्र पुलिस को दिए गए थे। उसकी जांच चल रही है। इन चारों मुकदमों की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने चारों मुकदमों की पत्रावली को तलब करते हुए एक साथ सुनने के आदेश दिए। अब अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी। वहीं, सुनवाई के दौरान महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार और अधिवक्ता रोहित सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed